फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power outage for 48 hours in Dada Nagar slum, residents cut fallen trees themselves

Kanpur: 48 घंटे से अंधेरे में दादा नगर, गिरे खंभे खुद हटा रहे लोग; अफसर मौन, जनता बेहाल

Mon, 06 Apr 2026 06:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 06:33 PM IST
सार

Kanpur News: दादा नगर कच्ची बस्ती में पिछले 48 घंटे से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। आंधी के बाद गिरे पेड़ और बिजली के खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में अंधेरा और जल संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
Power outage for 48 hours in Dada Nagar slum, residents cut fallen trees themselves
गिरा हुआ पेंड हटाते स्थानीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय महिला रेशमा ने बताया कि आज तीसरा दिन है, लेकिन अब तक बिजली बहाल नहीं हुई और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा। वहीं क्षेत्र के सूरज और राहुल कुल्हाड़ी लेकर खुद ही पेड़ों की कटाई में जुटे हैं, ताकि रास्ता साफ हो सके और किसी तरह राहत मिल सके। बस्ती में कई जगह पेड़ मकानों पर गिरे हुए हैं, जिससे लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। निवासी अरुण यादव का कहना है कि रविवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घटना का वीडियो मंगाया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और न ही नगर निगम की टीम ने कोई सुध ली। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली-पानी बहाल करने और गिरे पेड़ों को हटाने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed