{"_id":"e31771f94d7878ec262e9e7e8f0256ca","slug":"power-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट के विरोध में मशाल जुलूस लेकर निकले कांग्रेसियों का पारा एमडी के ज्ञापन लेने के लिए न आने पर हाई हो गया। वीआईपी रोड जाम कर हंगामा कर रहे कांग्रेसी एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह यादव की कार पर चढ़ गए और मशालों का मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। गनीमत रही कि कोई मशाल कार पर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हालात बिगड़ते देख सीओ विवेक त्रिपाठी ने कांग्रेसियों को धकियाना चालू किया तो दरोगाओं ने कांग्रेसियों को घसीटकर अलग किया और कार बमुश्किल आगे बढ़वाई। बाद में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मामला संभालते हुए लोगों को शांत कराया। एमडी के बाहर न आने पर कांग्रेसी एमडी आवास लाइट हाउस पर ज्ञापन चस्पा कर लौट गए।
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने मकबरा ग्वालटोली चौराहे पर सभा की। इसके बाद रात करीब 8:40 बजे मशाल जुलूस लेकर चले तभी बिजली कटौती चालू हो गई। अंधेरे में ही कांग्रेसी एमडी के आवास की तरफ बढ़े। चुनाव ड्यूटी के कारण ज्यादा फोर्स नहीं थी। ग्वालटोली पुलिस जुुलूस के आगे चलती रही।
विज्ञापन
करीब नौ बजे जुलूस एमडी आवास पर पहुंचा। गेट बंद होने और एमडी के ज्ञापन लेने के लिए न निकलने पर कांग्रेसियों ने जाम लगा दिया। 9:05 बजे सीओ मौके पर पहुंचे और गेट के आगे फोर्स लगाई। 9:11 बजे एसपी ट्रैफिक के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने कार घेर ली। सीओ और फोर्स ने कांग्रेसियों को हटाया और कार आगे बढ़वाई।
इस पर कुछ कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए तो कुछ लेट गए। पुलिस ने हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर पहने तो लाठीचार्ज की आशंका पर जुलूस में शामिल लड़के भाग खड़े हुए। तभी जुलूस में शामिल लाउडस्पीकर बंधा वाहन आगे कर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रसाद अग्निहोत्री और पवन गुप्ता ने माइक संभालते हुए कांग्रेसियों को शांति से बैठने को कहा।
एमडी के बाहर न निकलने पर आखिर में 9:38 बजे कांग्रेसियों ने ज्ञापन एमडी आवास गेट पर चस्पा कर दिया। इस दौरान मदन मोहन शुक्ला, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, संदीप शुक्ला, सियाराम पाल, निजामुद्दीन खान, शैलेंद्र दीक्षित, अतहर नईम, नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा, फिरदौस अजहर, रिजवान हामिद और ब्रजेश गुप्ता मौजूद रहे।