{"_id":"60df69628ebc3e09c93dbc33","slug":"power-failure-of-hundred-villages-due-to-breaking-of-pole-akbarpur-news-knp6379149131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा टूटने से सौ गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा टूटने से सौ गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। रनियां के पास मेन लाइन का खंभा टूटने से सरवनखेड़ा उपकेंद्र पूरी रात ठप रहा। इससे जुड़े सौ गांवों की बिजली रात भर गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। शुक्रवार सुबह दूसरा खंभा लगाकर दस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
रनियां 220 केवी ग्रिड सबस्टेशन से सरवनखेड़ा उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। इस समय खेतों की जोताई का काम चल रहा है। रनियां के पास मेन लाइन का खंभा किसी ट्रैक्टर की टक्कर से गुरुवार देर रात टूट गया। रात 11 बजे सरवनखेड़ा उपकेंद्र ठप हो गया। इससे जुड़े सैंथा, मुक्तापुर, भइथाना, सरवनखेड़ा, लोहारी, कौसम, कठेठी, ज्यूनिया, भदेसा, भरतपुर पियासी, गजनेर, रघुनाथपुर, आलापुर, हिलौठी समेत सौ गांवों की बिजली गुल हो गई।
रात में कोई बिजली कर्मी विद्युत लाइन ठीक करने नहीं गया। ऐसे में पूरी रात गांवों में अंधेरा रहा। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। किसी तरह से जागते हुए रात कटी। शुक्रवार सुबह मौके पर दूसरा खंभा लगाया गया इसके बाद लाइन दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई। एसडीओ जैनपुर राहुल यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटने से रात में बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह दूसरा खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।