फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Potholes on the service lane in Rura; Setu Nigam washes its hands of the matter.

Kanpur News: रूरा में सर्विस लेन की सड़क पर गड्ढे, सेतु निगम ने खींचे हाथ

Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the service lane in Rura; Setu Nigam washes its hands of the matter.
कानपुर देहात/रूरा। नगर में रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस लेन में दोनों ओर की सड़क पर गढ्ढे हो गए। इससे हादसे का खतरा बना है। सेतु निगम ने सड़क मरम्मत से हाथ खींच लिए हैं। इसके चलते नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रूरा में करीब 40 करोड़ की लागत से सेतु निगम ने आरओबी बनवाया है। फरवरी 2025 में पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पुल निर्माण के दौरान ही सर्विस लेन की सड़क की स्थिति खराब थी। इसपर वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा जैन से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोनू गुप्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने सर्विस लेन ठीक कराने की मांग की थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के नाराजगी जताने पर सेतु निगम ने दोनों ओर की सर्विस लेन दुरुस्त कराकर फौरी डामरीकरण कराया था।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों का तर्क था कि आरओबी पूरा होने पर डामर की दूसरी परत बिछाई जाएगी। हालांकि पुल के बनने और आवागमन शुरू होने के बाद सेतु निगम अपने वादे से मुकर गया। मौजूदा समय में पुल के दोनों ओर की सर्विस लेन उखड़ गई है। कई जगह गड्डे हो गए हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोनू गुप्ता ने बताया कि कई बार सेतु निगम से पत्राचार किया गया लेकिन सर्विस लेन की सड़क पर दूसरा डामर स्तर नहीं बिछाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने राहगीरों की समस्या को देखते हुए बीते 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने तर्क दिया कि उक्त सड़क लोकनिर्माण विभाग के अधीन है। इसलिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्विस लेन की मरम्मत कराई जाए। तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को जांच सौंपी गई है। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि सेतु निगम के अधिकारी करीब डेढ़ वर्ष से सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। सड़क लोकनिर्माण विभाग की है। इसलिए अब लोक निर्माण विभाग से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed