फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Post mortem of the woman's body after taking it out of the grave in Kanpur

Kanpur: कब्र से निकाल शव का पोस्टमार्टम, एक महीने पहले हुई थी महिला की मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 27 Oct 2022 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Oct 2022 06:51 PM IST
सार

चमनगंज इलाके में एक महिला का शव कब्र से निकलवाया गया है। उसके बेटे ने सौतेली मां की हत्या की आशंका जताई है। साथ ही, मामा पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम के आदेश कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Post mortem of the woman's body after taking it out of the grave in Kanpur
कब्र खोदते मजूदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चमनगंज के प्रेम नगर में महीने भर पहले एक महिला की मौत हुई थी। उसके व्यापारी सौतेले बेटे ने मामा पर हत्या का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। उसके बाद डीएम की अनुमति लेकर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कब्र से शव बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। प्र्रेम नगर निवासी शाह फैज के मुताबिक उनके पिता जमालुद्दीन ने पहली पत्नी की मौत के बाद कमरजहां से निकाह किया था।
विज्ञापन

तीन साल पहले दोनों लोग हज यात्रा पर गए थे। जहां जमालुद्दीन का निधन हो गया था। शाह ने बताया कि 25 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी सौतेली मां कमरजहां की मौत हो गई। शव दफना दिया गया था। शाह ने आरोप लगाया है कि उसके सौतले मामा शहजादे व अन्य ने जहर देकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमनगंज पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा ने बताया कि डीएम की अनुमति लेकर शव को कब्र से निकलवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम होगी। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए हत्या करने का दावा
शाह के मुताबिक आरोपी ने कमरजहां के नाम से खाता खुलाया। उनके नाम की जमीन बेचकर खाते में डलवाई और पूरी रकम हड़प गए। एसीपी का कहना है कि इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed