{"_id":"6a51574860fa3e4a59033f3e","slug":"pornographic-videos-of-family-girls-and-young-women-saved-in-google-drive-kanpur-news-c-12-knp1012-1583205-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परिवार की बच्चियों व युवतियों अश्लील वीडियो गूगल ड्राइव में किए सेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परिवार की बच्चियों व युवतियों अश्लील वीडियो गूगल ड्राइव में किए सेव
विज्ञापन
कानपुर। संयुक्त परिवार में रहने वाली मासूम बच्चियों और युवतियों के 15 से 20 अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सेव करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक चमनगंज निवासी है और उसकी उम्र 24-25 वर्ष है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर गूगल से मिले डाटा साइबर टिप लाइन के माध्यम से मामला प्रकाश में आया था। गूगल से जो वीडियो प्राप्त हुए वे बेहद ही शर्मनाक हैं। इसमें युवक ने अपने ही परिवार की बच्चियों और युवतियों के वॉशरूम जाते हुए गंदे वीडियो अपलोड किए हैं। कपड़े उतारकर बच्चियों के साथ लेटे हुए फोटो मिले हैं। पीड़ितों में आठ साल की बच्ची से लेकर 21 साल की युवती तक के सोते हुए गंदे वीडियो शामिल हैं।
इनमें एक युवती तो आरोपी की चचेरी बहन बताई जा रही है। एक वीडियो ग्रोपिंग (किसी को उसकी इच्छा या सहमति के बिना अनुचित तरीके से छूना या टटोलना) का भी सामने आया है। अपर पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हो सकता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक न हो। इसकी जांच कराई जा रही है। युवक के पास से बरामद मोबाइल का भी गहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
- मोहल्ले के बच्चों के भी वीडियो की आशंका
पुलिस का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो गूगल पर सेव करने के लिए डाले थे या फिर उन्हें किसी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। इसका पता किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक ने मोहल्ले के भी कुछ बच्चों के अश्लील वीडियो बनाए हैं। इंटर पास आरोपी ने घर में ही बच्चों के डायपर बेचने की दुकान भी खोल रखी है।
- परिजन बोले- इस बार माफ कर दें
पुलिस ने जब युवक को पकड़ा और उसकी करतूतें घरवालों को बताई तो पहले वे हैरत में पड़ गए। जब पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी तो घर की महिलाएं ही आगे आईं और बोली कि पहली गलती है। इस बार माफ कर दें। आगे से नहीं करेगा। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस से सिर्फ इतना ही कहा कि मकसद कोई नहीं, बस मन करता था तो बना लेता था वीडियो।
- बरतें ये सावधानियां
- महिलाओं और बच्चों को अनजान व्यक्तियों और असुरक्षित स्थानों पर न जाने दें।
- घर में बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताएं।
- किसी अंजान व्यक्ति के मोबाइल से बच्चों के वीडियो बिल्कुल भी न बनने दें।
- महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध की जानकारी अपना नाम गोपनीय रखते हुए डब्लूडब्लू़डब्लू.साइबर क्राइम.जीओवी.इन पर दे सकतें हैं।