फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic increased coverage, reduced the BEd

पॉलिटेक्निक का बढ़ा क्रेज, बीएड का घटा

Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic increased coverage, reduced the BEd
छात्र 21 जून से 25 जून के बीच प्रवेश फार्म जमा करवा पाएंगे।
कानपुर। यूपी और उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई का क्रेज बढ़ा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने जिन 119 तकनीकी, प्रबंधन संस्थानों को सत्र 2016-17 से मान्यता दी है, उनमें ज्यादातर पॉलिटेक्निक हैं। 55 सरकारी पॉलिटेक्निक को भी मान्यता मिली है। 
विज्ञापन

डिप्लोमा की पढ़ाई का महत्व बढ़ गया है। इसी का नतीजा है कि पॉलिटेक्निक के एक, दो और तीन वर्षीय कोर्स खोले जा रहे हैं। इस बार यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 67 सरकारी तकनीकी, प्रबंधन संस्थानों को मान्यता मिली है। इसमें से 55 सरकारी पॉलिटेक्निक हैं। इंजीनियरिंग के 10, मैनेजमेंट (एमबीए) का एक और एममसीए का एक संस्थान शामिल है। 27 सरकारी पॉलिटेक्निक सिर्फ यूपी में खुले हैं। इससे करीब पांच हजार सीटें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि यूपी के 128 सरकारी, 19 अनुदानित और 350 निजी पॉलिटेक्निक में फर्स्ट ईयर की 1.30 लाख सीटें हैं। इन पर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें पांच लाख स्टूडेंट शामिल हुए हैं। यह बड़ी संख्या होती है। इसके विपरीत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा में बमुश्किल तीन लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। यूपी में इन कोर्सों की करीब दो लाख सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 फीसदी ने छोड़ी बीएड काउंसलिंग
कानपुर (ब्यूरो)। बीएड 2016-17 की ऑनलाइन काउंसलिंग बुधवार को 60 फीसदी स्टूडेंटों ने छोड़ दी। कानपुर यूनिवर्सिटी सहित यूपी के 32 केंद्रों पर 11 हजार स्टूडेंटोें को काउंसलिंग कराना था लेकिन 4909 स्टूडेंटों ने ही शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया। यह समस्या बीएड का महत्व कम होने से हुआ है। अब स्टूडेंटों का सारा फोकस बीटीसी की पढ़ाई पर है।  बीएड काउंसलिंग का तीसरा दिन भी फीका रहा। कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के यूआईईटी-3, कंप्यूटर सेंटर और लैंग्वेज लैब काउंसलिंग केंद्र पर पर्याप्त स्टूडेंट नहीं पहुंच सके। लैंग्वेज लैब में 352 स्टूडेेंटों को आना था लेकिन 178 ही आए। ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। काउंसलिंग प्रभारी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि 6, 7 और 8 जून को काउंसलिंग कराके सीटों का विकल्प लॉक करने वाले स्टूडेंटों को गुरुवार को एलाटमेंट लेटर दिया जाएगा। 10 हजार रैंक तक के स्टूडेंटों को अनुदानित कॉलेजों में एडमिशन मिल सकता है। इसका विस्तृत ब्योरा एलाटमेंट लेटर के साथ जारी होगा। अब तक 26,000 हजार स्टूडेंटों की काउंसलिंग हो चुकी है। ऑनलाइन काउंसलिंग 25 जून तक चलेगी। इस दौरान दो लाख से ज्यादा स्टूडेंटों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 30 जून से पहले एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जानी है। जुलाई के पहले सप्ताह से पठन-पाठन का काम शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed