फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pollution licence of one factory cancelled for discharging polluted water, show cause notice to two others

Kanpur News: प्रदूषित पानी बहाने पर एक फैक्टरी का प्रदूषण लाइसेंस निरस्त, दो को कारण बताओ नोटिस

Mon, 26 Jan 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pollution licence of one factory cancelled for discharging polluted water, show cause notice to two others
रनियां (कानपुर देहात)। जैनपुर और रनियां औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों द्वारा खुलेआम प्रदूषित पानी बहाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड के अधिकारियों ने फैक्टरियों से निकलने वाले पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। तीन फैक्टरियों के नमूने फेल पाए गए। इस पर दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं बार-बार लापरवाही करने पर एक फैक्टरी का प्रदूषण विभाग ने लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र रनियां, जैनपुर में सैकड़ों की संख्या में फैक्टरी संचालित हैं। इनमें कई इकाइयों में ट्रीटमेंट प्लांट नहीं हैं। इस पर इनसे निकलने वाले दूषित पानी को खुले में बहाया जाता है। इधर पिछले कुछ समय से रनियां के विलसरायां रोड पर स्थित मैट बनाने वाली बाबा आनंदेश्वर इंडस्ट्रीज, टायलेट क्लीनर बनाने वाली सेल्जरस इंडस्ट्रीज व जैनपुर स्थित श्री जी टायर ऑयल फैक्टरी द्वारा क्षेत्र में खुलेआम सार्वजनिक जगहों, नदी नालों में फैक्टरी से निकलने वाला दूषित पानी बहाया जा रहा था। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया था। इस पर टीम ने 17 दिसंबर को अभियान चलाकर कई फैक्टरियों को चिह्नित कर सुधार के निर्देश दिए। ऐसी फैक्टरियों को या तो मानकों का पालन करते हुए चलाने या फिर बंद करने की बात कही गई थी। प्रदूषण बोर्ड रनियां के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज चौरसिया ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इसमें बाबा आनंदेश्वर फैक्टरी के ड्रेन तथा अंदर के पानी के नमूने संकलित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ईटीपी बंद पाया गया, जबकि सेल्जर फैक्टरी में गंदा व प्रदूषित पानी अंदर ही तालाब बनाकर भरा पाया गया था। जैनपुर स्थित श्री जी टायर में नाली में तेल, गंदा व काला पानी पाया गया था। तीनों जगह से लिए गए नमूने कानपुर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। वहां से आई रिपोर्ट में तीनों फैक्टरी के नमूने फेल हो गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद बाबा आनंदेश्वर व सेल्जर फैक्टरी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ ही श्री जी टायर ऑयल फैक्टरी का प्रदूषण लाइसेंस निरस्त किया गया है। बंदी के लिए रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजी गई है।

..................................
दूषित पानी से भूगर्भ जल हो रहा दूषित
खानचंद्रपुर में जहां क्रोमियम डंप रहने की वजह से भूगर्भ जल दूषित हुआ है। वहीं कई फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित, गंदा पानी खुलेआम नदी, तालाब व फैक्टरी के आस-पास खुले स्थान में बहाया जा रहा है। इससे भी भूजल दूषित हो रहा है। विभाग के पास समस्याएं बढ़ने पर शिकायतें भी आ रही है। इस पर अब विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रनियां के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज चौरसिया ने बताया कि दिसंबर से लेकर अब तक कई फैक्टरी की जांच की जा चुकी है। लगातार लोगों को नियम के तहत फैक्टरी संचालित करने की हिदायत दी जा रही है। कुछ में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे फैक्टरी चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed