उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत से पूरे देश में गम भी और गुस्सा भी, जानिए ट्वीट कर किसने क्या बोला
आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2019
कोई तो जिम्मेदारी लेगा?
सरकार किसके साथ खड़ी है?
मुख्यमंत्री किसके साथ खड़े हैं?
तंत्र किसके साथ खड़ा है?
उप्र में लड़कियों और महिलाओं के लिए कोई जगह है? ये इंतिहा हो रही है जुल्म की।
राएबरेली कोर्ट के आदेश पर FIR हुई मगर दो महीने के अंदर ही आरोपी को बेल मिल गई। पीड़िता रोज अकेले ट्रेन से राएबरेली अपना केस लड़ने जाती थी। उसे लगातार धमकाया जाता रहा। थाने में बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उसे कोई सुरक्षा नहीं मिलती। और एक दिन पाँच लोग मिलकर उसे जला देते हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2019
उन्नाव की दिवंगत पीड़िता का परिवार अपार दुःख और गुस्से में है। साल भर से इस परिवार पर अत्याचार हो रहा था। पीड़िता के पिता को घर में घुसकर पीटा। उनका खेत जला दिया। उनकी 9 साल की पोती को स्कूल में जान से मारने की धमकी दी। महीनों केस दर्ज करने से अधिकारी टरकाते रहे।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2019
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2019
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। पान की एक गुमटी के पास कुछ लोगों ने युवती काे आग की लपटों से घिरा हुआ देखा तो आग बुझाई। जिसके बाद पीड़िता ने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी।
1. जिस उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कलरात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यू.पी. सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है।
— Mayawati (@Mayawati) December 7, 2019