फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

टिकट बिक्री का आरोप लगा बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष का पत्नी समेत इस्तीफा

Wed, 31 Mar 2021 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
political
कानपुर देहात। चुनावी सीजन में पार्टियां जहां गठजोड़ की कोशिशों में लगी हैं। ऐसे में बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जिला संगठन पर टिकट के नाम पर धन उगाही व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष महेश संखवार व उनकी पत्नी बरौर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनी संखवार ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को संबोधित पत्र में बताया कि वह जिले में पिछले कई सालों से छोटे-बड़े पदों पर रहकर कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि पार्टी के जिला संगठन द्वारा जिला पंचायत सदस्य के टिकटों की बड़े पैमाने पर बिक्री व नीलामी की जा रही है। मिशनरी कार्यकर्ताओं से भी टिकट के नाम पर धन उगाही की जा रही है। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता उपेक्षा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला संगठन की कार्यशैली से आहत होकर वह पत्नी समेत पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुरील ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के टिकटों की अभी फाइनल लिस्ट तैयार नहीं है। एक अप्रैल को बैठक प्रस्तावित है। धन उगाही व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed