विवेक हत्याकांड में कार्रवाई से सिपाही आक्रोशित, बोले- बर्खास्त कर दो पढ़ा-लिखा हूं दुकान खोल लूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी सिपाहियों प्रशांत और कमलेश की बर्खास्तगी के विरोध में कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। शहर में वीआईपी के आगमन के चलते बड़े अफसरों का मूवमेंट तेज रहा। अधिकतर पुलिसकर्मियों की वीवीआईपी ड्यूटी लगी। इस वजह से यहां के पुलिसकर्मियों ने खुलकर समर्थन नहीं किया, लेकिन दबी जुबान से बोल रहे हैं।
नाम न छापने की शर्त पर महिला और पुरुष सिपाहियों ने कहा....
नाम न छापने की शर्त पर महिला और पुरुष सिपाहियों ने कहा कि वक्त के साथ पुलिस रेगुलेशन के नियमों को बदलना चाहिए। अफसरों को पब्लिक के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुननी चाहिए। अफसरों को मातहतों के प्रति व्यवहार को बदलना होगा। पुलिस विभाग में बीटेक, एमबीए की पढ़ाई तक करके सिपाही आ रहे हैं। पहले कम-पढ़े लिखे पुलिसकर्मी होते थे, जो अफसरों की किसी बात का विरोध नहीं करते हैं। अब पढ़े-लिखे पुलिसकर्मी अपने अधिकारों को जानते हैं। उधर, अफसर इस मामले में पुलिसकर्मियों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप पर कमेंट करने वालों की खुफिया निगहबानी कर रहा है।
आईजी का बयान
पुलिसकर्मियों की गोलबंदी को गंभीरता से लिया गया है। मातहतों की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। मातहतों को सोशल मीडिया पर घटना की वास्तविकता से रूबरू कराया जा रहा है। पुलिस नियमों और कानून से बंधी अनुशासित फोर्स है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी नियमों के दायरे में रहकर काम करेंगे।- आलोक सिंह, आईजी, रेंज
पुलिसकर्मियों की गोलबंदी रोकने के इरादे से अफसरों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए ...
पुलिसकर्मियों की गोलबंदी रोकने के इरादे से अफसरों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस नानगजटेड इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अविनाश पाठक को मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। अनिवाश पाठक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में तैनात रहा है। इस वक्त निलंबित चल रहा है।
शुक्रवार को अमर उजाला ने अविनाश के मोबाइल पर बात करके विवेक हत्याकांड में बर्खास्त सिपाहियों के बारे में उसका पक्ष जानने की कोशिश की। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि अविनाश को मिर्जापुर पुलिस ने पकड़ लिया है। उस पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसोसिएशन का अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र यादव भी अंडर ग्राउंड हो गया है। बृजेंद्र ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। खुफिया अफसर बृजेंद्र के चकेरी स्थित घर गए। वहां बृजेंद्र नहीं मिला। एलआईयू के एक अफसर के मुताबिक बृजेंद्र का लोकेशन लखनऊ मिल रहा है।