फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Policeman suspended for taking bribe of 100 rupees from young man in farrukhabad

फर्रुखाबाद: बीमार पिता को दिखाने जा रहे युवक से 100 रुपये रिश्वत लेने में दरोगा निलंबित

Fri, 17 Apr 2020 01:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Apr 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Policeman suspended for taking bribe of 100 rupees from young man in farrukhabad
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाने में तैनात दरोगा विवेक कुमार सिंह की ड्यूटी लॉकडाउन में जनपद की सीमा पर डबरी तिराहे पर बने बैरियर पर 11 अप्रैल को थी। तभी वहां से जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव जिलोआ निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने बीमार पिता को डॉक्टर को दिखाने शहर के कादरीगेट स्थित नर्सिंग होम में बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


बैरियर पर तैनात दरोगा ने उन्हें रोक लिया। अजीत ने अपने पिता के इलाज से संबंधित कागजात दरोगा को दिखाए। इस पर दरोगा ने अभद्रता करते हुए कहा कि वह डॉक्टर नहीं है जो इन कागजों को देखे। यहां से गुजरना है तो कुछ सुविधा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


इस पर अजीत ने दरोगा को सौ रुपये दे दिए। इसके बाद दरोगा ने उसे जाने दिया। अजीत ने यह बात नर्सिंगहोम पहुंचने पर डॉक्टर को बताई। इस पर डॉक्टर ने अजीत से यूपी 112 नंबर पर शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को दी गई। सीओ की जांच में शिकायत सही पाई गई। सीओ की आख्या मिलने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने दरोगा विवेक सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed