फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman's heart touching viral video

सिपाही के आंसुओं से पिघला अफसरों का दिल, वीडियो क्लिप के जरिए लगाई गुहार, ये था मामला

Sun, 07 Oct 2018 10:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
policeman's heart touching viral video
पीड़ित सिपाही
लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद से पुलिस महकमे में मची हलचल के बीच जहां पुलिस वालों के सोशल मीडिया पर सीधे पोस्ट को प्रतिबंध के दायरे में लाया जा रहा है, वहीं यूपी के महोबा जिले में एक सिपाही की तकलीफ बयां करती वीडियो क्लिप उसके लिए मददगार बन गई। लकवाग्रस्त बीवी के इलाज के लिए छुट्टी की प्रार्थना और इलाज के लिए जरूरी जीपीएफ राशि न मिलने का दर्द सिपाही ने क्लिप में रोते हुए बयां किया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सिपाही के 45 दिन का अवकाश को मंजूरी दे दी। साथ जीपीएफ के भुगतान में बाधक बने पुलिस लाइन के एकाउंटेंट को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


 

दुख व्यक्त करते हुए सिपाही ने कहा, श्रीमान जी इसमें सहायता कीजिए वरना आत्महत्या कर लेंगे

policeman's heart touching viral video
पीड़ित सिपाही
घटना के केंद्र में है उरई (जालौन) निवासी लक्ष्मण। वर्तमान में लक्ष्मण की तैनाती महोबा पुलिस लाइन में है। साथी सिपाहियों ने बताया कि लक्ष्मण की पत्नी काफी समय से बीमार है। लकवाग्रस्त बीवी के इलाज के लिए जीपीएफ से धनराशि रिलीज कराने की अर्जी दी थी लेकिन प्रक्रिया पुलिस लाइन के लेखा अनुभाग में अटक गई। पत्नी के इलाज के लिए जाने का हवाला देकर 45 दिन का अवकाश मांगा था। एक सप्ताह से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी न तो सिपाही को जीपीएफ  की धनराशि का लाभ मिला और न ही अवकाश मंजूर हुआ। परेशान होकर सिपाही ने अपनी व्यथा रोते हुए रिकॉर्ड की और यह वीडियो क्लिप अफसरों को भेज दी। दुख व्यक्त करते हुए सिपाही ने कहा, श्रीमान जी इसमें सहायता कीजिए वरना आत्महत्या कर लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में सिपाही का कथन..........

policeman's heart touching viral video
पीड़ित सिपाही
इन स्थितियों की जानकारी होते ही सिपाही को 45 दिन के अवकाश की मंजूरी दे दी गई। साथ ही एकांउटेंट भारतेंदु के निलंबन का निर्देश जारी कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एकाउंटेंट भारतेंदु को निलंबित कर दिया है और सिपाही को छुट्टी दे दी गई है। 

वीडियो में सिपाही का कथन
''श्रीमान जी मैं कांस्टेबल पद पर महोबा में तैनात हूं और मैंने एक महीने पहले जीपीएफ फॉर्म भरके डाला था। मेरी पत्नी को फालिश मार गई उसमें पैसे की आवश्यकता थी जोकि नहीं मिला। मैं आत्महत्या करने को मजबूर हूं। मुझे एक साल हो गई, तीन दिन की छुट्टी केवल नातिन की शादी में मिली थी। मेरा पैसा मुझे टाइम से नहीं मिल पा रहा। न छुट्टी मिल पा रही। इसलिए मेरा दिमाग डिस्टर्ब है। कृपया आप लोग हैं जो सुनते हैं इसलिए कृपया आप सहायता करिए नहीं तो हम आत्महत्या कर लेंगे।'' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed