फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman raped woman, case lodged

खाकी हुई दागदार! सिपाही ने किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील एमएमएस, महिला ने पैसे नहीं दिए तो लूटी चेन

Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
policeman raped woman, case lodged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जिला बुलंदशहर निवासी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें फतेहगढ़ कोतवाली में तैनाती के दौरान दो वर्ष तक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 पीड़ित महिला ने सिपाही नीरज चौधरी पुत्र वीरपाल सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर थाना अहमदगंज गांव खुसरुपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ में नीरज चौधरी सिपाही के पद पर तैनात था। वह उसके मकान में किराये पर रहता था। महिला की उसके पति से मतभेद की जानकारी नीरज को हो गई।
विज्ञापन

 

उसने पति के विरुद्ध मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच सिपाही ने दुष्कर्म के वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये हड़पने के बाद उसका ट्रांसफर नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर हो गया।

इसके बाद भी वह अक्सर देर रात उसके घर आता रहा और धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इसी साल 12 जनवरी को नीरज फिर उसके घर आया और दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। महिला ने रुपये देने में असमर्थता जताई।

इस पर सिपाही ने गालीगलौज कर उसकी सोने की चेन छीन ली।  चीख पुकार सुनकर पति आ गए। सिपाही जानमाल की धमकी देकर चला गया। महिला ने थाने के अलावा एसपी से गुहार लगाई। 23 दिन बाद पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed