फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police went to arrest BJP worker in Kanpur Dehat misbehaved slapped minor

Video: भाजपा कार्यकर्ता को घर से बिना कपड़ों के ही थाने उठा लाई पुलिस, महिला ने पैर पकड़े; फिर भी न माने

Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रसूलाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, रसूलाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
सार

वायरल वीडियों में पुलिस विजय को बिना कपड़ों में पकड़ कर ले जाती दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों ने कपड़े देने की कोशिश की। इस बीच महिलाओं और बच्चों को डपकते हुए निरीक्षक ने एक बच्ची को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Police went to arrest BJP worker in Kanpur Dehat misbehaved slapped minor
भाजपा कार्यकर्ता को खींचकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर में शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंची पुलिस उसे बिना कपड़ों के उठा लाई। बच्चों व परिवार के गुहार लगाने पर एक निरीक्षक ने नाबालिग के थप्पड़ जड़ दिया। घर लोगों से पुलिस ने अभद्रता की। घटना युवक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले ने तूल पकड़ लिया तो राजनीति भी गरमा गई है। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ रसूलाबाद को सौंपी है।

विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ऋषि सिंह गौर ने भाजपा कार्यकर्ता विजय मिश्रा उर्फ बउवन पर अभद्र टिप्पणी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने ऐसी तेजी दिखाई की नियम कानून भूल बैठी। वर्दी की हनक दिखाते हुए पुलिस रात में विजय मिश्रा के घर पहुंची। इसके बाद की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियों में पुलिस विजय को बिना कपड़ों में पकड़ कर ले जाती दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों ने कपड़े देने की कोशिश की। इस बीच महिलाओं और बच्चों को डपकते हुए निरीक्षक ने एक बच्ची को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियों में एक महिला एक पुलिस कर्मी के पैर पकड़ गुहार लगाती नजर आ रही है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

विज्ञापन

इधर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज परिवार के लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि थप्पड़ मारने का वीडियो तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अजय के घर में जाकर उसे थाने लाया गया था। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और किसी के साथ अभद्रता जैसी कोई बात नहीं है। अनावश्यक रूप से राजनीतिक कारणों से मामले को तूल देकर इसमें घसीटा जा रहा है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ तनु उपाध्याय को दी गई है। जांच के बाद सत्यता का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर बोले- पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई
घटना की जानकारी के बाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कड़ी निंदा की। कहा कि रसूलाबाद निरीक्षक द्वारा इस तरह का बर्ताव लेकर आजाद अधिकारी सेना ने डीजीपी को पत्र लिख कर निरीक्षक को निलंबित करते हुए समस्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कहा है कि तीन दिन में कार्रवाई न होने पर वह स्वयं रसूलाबाद थाने पहुंच कर धरना प्रदर्शन करें।

राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की रही चर्चा
सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर की गई शिकायत के मामले में जिस तरह पुलिस ने कार्रवाई की। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं रही। व्यापारी वर्ग के लोगों में भी रोष दिखा। कुछ लोगों ने एक कद्दावर नेता के इशारे पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही है। विजय मिश्रा ने बताया कि वह भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता हैं और व्यापार मंडल का विधान सभा प्रभारी हैं। वह व परिवार पुलिस से कपड़े पहनने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed