फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police stopped to child marriage at farrukhabad

फर्रुखाबाद में पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह 

Mon, 10 Jul 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
police stopped to child marriage at farrukhabad
डेमो
फर्रुखाबाद के कायमगंज में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात को घसिया चिलौली पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। पुलिस ने लड़की के पिता से शपथ पत्र भी लिया कि वह बेटी के बालिग होने पर ही शादी कराएंगे। वर पक्ष ने भी किशोरी के बालिग होने पर ही बारात लाने की बात कही। इसके बाद बारात लौट गई।   
विज्ञापन


घसिया चिलौली में पड़ोसी जिले कासगंज के पटियाली कसबे से शनिवार को बारात आई थी। रात में विवाह की रस्में की जा रही थीं। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार को ग्रामीणों ने फोन कर दिया। बताया कि गांव में बाल विवाह हो रहा है।
विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता से लड़की के बारे में पूछा तो उसने उसकी उम्र 14 वर्ष बताई। बताया कि उसकी पत्नी को मौत हो चुकी है, जिसके कारण पुत्री की देखभाल नहीं हो पा रही है। इसलिए जल्दी शादी कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने वर पक्ष से पूछा तो लड़के की उम्र 17 साल बताई गई। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को समझाया और कम उम्र में शादी न करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनकी बात मानते हुए वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। कहा कि लड़की की उम्र जब 18 वर्ष हो जाएगी तो बारात लेकर आएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने लड़की के पिता से 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही विवाह करने का शपथ पत्र लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाल विवाह रुकवा दिया है। लड़की के पिता से शपथ पत्र लिया है। दोनों के बालिग होने पर शादी होगी।


- पिता से शपथ पत्र लिया कि बेटी के बालिग होने पर ही शादी कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed