फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police stirred into action following the Kolkata incident; launched inspection drive in pandals.

Kanpur News: कोलकाता हादसे के बाद जागी पुलिस, पंडालों में चला चेकिंग अभियान

Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Police stirred into action following the Kolkata incident; launched inspection drive in pandals.
कानपुर। कोलकाता में दुर्गा पूजा स्थल में पांडाल ढहने से 17 लोगों की मृत्यु के बाद शनिवार रात को पुलिस हरकत में आ गई। शहर में आयोजित सभी दुर्गा पूजा पंडालों व अन्य कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाएं परखी गईं। सघन चेकिंग अभियान चला कर बिजली के तार, पंडालों की मजबूती, भीड़ की स्थिति का आकलन किया गया। सभी आयोजकों को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शहर में 372 दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें 17 बड़े आयोजन हैं। पुलिस अधिकारियों ने नवरात्र से सभी आयोजकों के साथ बैठक कर सभी तरह के मानक पूरा करने के बाद ही आयोजन करने की बात कही थी। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा ने बताया कि हादसे के बाद सभी थानों की पुलिस को मौके पर जाकर स्थिति देखने के लिए कहा गया है। कुछ जगह कमियां मिलीं जिन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुकी भगदड़
- पनकी हनुमान मंदिर में वर्ष 2012 को बुढ़वा मंगल के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान एक की मौत हुई थी जबकि भगदड़ में 12 लोग घायल हो गए थे।
-इसी साल अगस्त में अनवरगंज के आलम मार्केट में दुकानदार रईस आलम ने 16 रुपये में कपड़े देने का ऑफर निकाला था। इसे पाने के लिए आधी रात को हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी जिससे भारी अफरा-तफरी मची और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed