{"_id":"974aa78fa8a4468a1207791c2a2c7e0c","slug":"police-social-media-to-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सोशल मीडिया से जोड़े पब्लिक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सोशल मीडिया से जोड़े पब्लिक को
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेक होते अपराधियों से पार पाने के लिए आईजी आशुतोष पांडे ने पुलिस के भी हाईटेक होने पर जोर दिया है। शनिवार को पुलिस लाइन में सोशल मीडिया पर हुई कार्यशाला में आईजी ने कहा कि पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल साइट्स से जोड़े ताकि लोग निडर होकर अपनी शिकायतें करें और अपराधों की जानकारी दें।
विज्ञापन
इस दौरान आईजी ने पुलिस को व्हाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से पब्लिक से सीधे जुड़ने के टिप्स भी दिए।
कार्यशाला में जोन के सभी थानों से इंटरनेट फ्रेंडली दो-दो सिपाही बुलाए गए। वर्कशॉप में मौजूद 230 सिपाहियों और 50 दरोगाओं से आईजी ने कहा कि हाईटेक अपराधियों से निपटने के लिए यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि सोशल साइट्स से पब्लिक पुलिस के संपर्क में रहेगी। नए तरीकों से हो रहे अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों ने आईजी से सवाल भी किए।
विज्ञापन
स्कूल- कॉलेज में भी लगेगी पुलिस की चौपाल
आईजी ने कहा कि पुलिस का नाम जेहन में आते ही लोग दूर भागने लगते हैं। हमें अपनी इस छवि को साफ सुथरी बनाने के लिए स्कूल-कॉलेज में चौपाल लगानी होगी। इससे युवाओं को भी सोशल साइट्स से भी सीधे जोड़ा जा सकता है।
हाईटेक मुखबिरी
आईजी ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से लोग आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना भी देंगे। सूचना देने वाले का नाम पुलिस पूरी तरह से गोपनीय रखकर कार्रवाई करेगी।