{"_id":"68eac025f98be9abc80e3136","slug":"police-seize-60-kg-of-illegal-firecrackers-one-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11011-133036-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस ने 60 किलो अवैध पटाखा पकड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस ने 60 किलो अवैध पटाखा पकड़ा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर काॅलोनी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात पुलिस ने 60 किलो अवैध पटाखा बरामद कर गंगापुर कॉलोनी निवासी विश्राम सिंह को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि एलआईजी गंगापुर काॅलोनी में उत्तम आटा चक्की के पास एक मकान में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। पुलिस फोर्स ने शुक्रवार रात मकान में दबिश दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी में एक कमरे से दो गत्ते में रखा 60 किलो अवैध पटाखा बरामद हुआ। तलाशी में उसके पास से एक हजार रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।