फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police saved the life of a woman in kannauj

कन्नौज: फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस, बचा ली महिला की जान, पति से विवाद के बाद महिला ने खा लिया था जहर

Sun, 17 May 2020 08:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 May 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Police saved the life of a woman in kannauj
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही एक महिला के लिए पुलिस फरिश्ता साबित  हुई। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर  जिंदगी बचा ली। एसपी ने पुलिस टीम को  पुरस्कृत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इटावा के जसवंतनगर थानाक्षेत्र के गांव नगला राम सुंदर निवासी मनीष कुमार ने करीब छह वर्ष पूर्व बहन रीना देवी की शादी सदर कोतवाली के दंदौरा बुजुर्ग में रहने वाले परमार सिंह के साथ की थी। मनीष ने बताया कि शुक्रवार रात रीना देवी का पति से विवाद हो गया। इसके बाद जहर खा लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर रीना देवी तड़पने लगीं। पति अस्पताल नहीं ले गया। पड़ोसियों ने भाई मनीष सिंह को फोन से जानकारी दी। मनीष ने इटावा से यूपी 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। आठ मिनट में पीआरवी 1648 के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार और होमगार्ड रघुनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठानी पार्वती के साथ रीना देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो रीना को बचाना मुश्किल था। हालत सुधरने के बाद शनिवार को चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed