फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police Recruitment- 2141 candidates left the exam

Kanpur News: पुलिस भर्ती-2141 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 31 Aug 2024 03:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment- 2141 candidates left the exam
फोटो 18::फोटो 19::
विज्ञापन


दोनों पालियों में पंजीकृत 8064 में से 5923 परीक्षार्थी हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शुक्रवार को दूसरे चरण के पहले दिन आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। जिले 11 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस आरक्षी भर्ती में दोनों पालियाें में पंजीकृत 8064 में से 5923 परीक्षार्थी शामिल रहे। वहीं 2141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के लिए गुरुवार से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारी। पहली पाली परीक्षा के लिए सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। आठ बजे से ही प्रवेश शुरू कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

12 बजे परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रेला सा उमड़ पड़ा। अधिकांश अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस की निशुल्क यात्रा का लाभ लिया। वहीं शाम के समय इटावा जंक्शन आने वाली गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अलीगढ़ कानपुर एक्सप्रेस समेत सभी पैसेंजर ट्रेन में अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed