फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police raids the hideouts of Avnish's close associates, reaches Jhansi in search of accused and DVR

Kanpur: अवनीश के करीबियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आरोपियों और डीवीआर की तलाश में झांसी तक दस्तक

Thu, 01 Aug 2024 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Aug 2024 01:56 PM IST
सार

Kanpur News: ताजा मामलों के सामने आने बाद उच्चाधिकारियों ने पुलिस को अवनीश दीक्षित और उसके करीबियों से जुड़े हर उस मामले की नए सिरे से जांच के निर्देश दिए हैं, जिनमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। सूत्रों का कहना है कि जिन मामलों में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में स्वीकार हो चुकी है, उनमें वादी को तलाश कर दोबारा जांच के लिए आवेदन करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Police raids the hideouts of Avnish's close associates, reaches Jhansi in search of accused and DVR
नजूल की करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस में स्थित एक हजार करोड़ रुपये कीमत की नजूल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में घिरे कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के तीन करीबियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने अवनीश के सहयोगी व कानपुर प्रेस क्लब के कनष्ठि उपाध्यक्ष व बादशाहीनाका के हलसी रोड निवासी मनोज यादव व जूही निवासी मनोज के भाई अजीत यादव के मकानों व परेड स्थित पार्किंग में दबिश दी।

विज्ञापन

मनोज के खिलाफ बादशाहीनाका, फजलगंज, फीलखाना, सचेंडी और नजीराबाद में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, एक टीम ने अवनीश को एग्रीमेंट व पॉवर ऑफ अटॉर्नी करने वाले झांसी के सिविल लाइंस झोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह के घर दबिश दी। हालांकि पुलिस को इस दौरान न तो हरेंद्र मसीह मिला और न ही कोई दस्तावेज। इस दौरान पुलिस टीम ने वीडियोग्राफी भी की। परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट आई। पुलिस अब करीबियों की क्रिमिनल हिस्ट्री और संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

बंद हो चुके केसों को भी खोलने की तैयारी
ताजा मामलों के सामने आने बाद उच्चाधिकारियों ने पुलिस को अवनीश दीक्षित और उसके करीबियों से जुड़े हर उस मामले की नए सिरे से जांच के निर्देश दिए हैं, जिनमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। सूत्रों का कहना है कि जिन मामलों में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में स्वीकार हो चुकी है, उनमें वादी को तलाश कर दोबारा जांच के लिए आवेदन करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि फाइनल रिपोर्ट लगाने वाले पुलिस कर्मियों से संपर्क कर एफआर के कारणों को जानने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सही मामलों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस का दावा- वारदात के दौरान मौके था अवनीश
अवनीश के परिवार की ओर से वीडियो जारी कर घटना के बताए गए समय के दौरान उसके घर पर होने के दावे के बाद पुलिस ने भी दावा किया है कि वारदात के समय वह मौके पर था। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि वारदात के दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया है कि एक वीडियो में अवनीश मौके पर दिखे है। उस वीडियो को पुलिस साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल कर रही है। साथ ही उस सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है जो परिवार की ओर से जारी किया गया था।

विज्ञापन

कोतवाली में हंगामा करने वालों के पहचान में जुटी पुलिस
अवनीश की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में हंगामा करने वाले उन लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है जो कब्जे के समय मौके पर मौजूद थे। ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करेगी। जिन लोगों की जानकारी मिली है, उनकी तलाश में कानपुर के आसपास के जिलों में पुलिस की टीमें भेजी हैं।

पीड़िता ने पुलिस के पास दर्ज कराए बयान
जमीन कब्जाने के मामले में दर्ज एक केस की पीड़िता ने बुधवार को पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed