{"_id":"5e3331908ebc3e680e4cf2a3","slug":"police-pukhranya-news-knp5415284144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग रेंज बनने पर नहीं जाना होगा औरैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग रेंज बनने पर नहीं जाना होगा औरैया
विज्ञापन
police
- फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। अकबराबाद-चपरघटा गांव के निकट स्थित निर्माणाधीन जनपद के फायरिंग रेंज का गुुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक फायरिंग के लिए औरैया जनपद जाना पड़ता था। फायरिंग रेंज बनने से जनपद में फायरिंग किया जाना संभव हो जाएगा। अकबराबाद गांव के निकट 55 बीघा में फायरिंग रेंज का निर्माण कराया जाना है। भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है। इसमें फायरिंग प्लेटफार्म, टारगेट का निर्माण किया जाना है।
इसमें एक साथ दस लोग फायरिंग कर सकेंगे। फायरिंग का टारगेट 50 मीटर दूर होगा। टारगेट का निर्माण पक्की दीवार में बनाया जाएगा। इसमें पीछे मिट्टी के टीले का सपोर्ट होगा। इससे गोली इधर-उधर नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि फायरिंग रेंज निर्माण में सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह, थाना प्रभारी राम बहादुर पाल मौजूद रहे।