{"_id":"68965d0cd162a6aa2d005dd1","slug":"police-picked-up-the-contractor-and-his-associate-who-had-come-to-meet-advocate-akhilesh-dubey-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1219235-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे से मिलने वाले ठेकेदार और साथी को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे से मिलने वाले ठेकेदार और साथी को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
कानपुर। वसूली, धमकी देने में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश दुबे से मिलने वाले ठेकेदार और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों ने अखिलेश और लवी से कई बार बातचीत की थी। पुलिस दोनों की घटना में संलिप्त होने के साथ ही कई पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं एसआईटी के पास आए कुछ और शिकायतकर्ता पहुंचे और घटना के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए।
भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा ने बुधवार को बर्रा थाने में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, दिनेश यादव, विमल यादव और दो बहनों के खिलाफ रेप के फर्जी मामले में फंसाने, वसूली करने, धमकी देने, षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को उन्होंने किसी अन्य थाने से जांच कराने की मांग की थी जिसपर केस नौबस्ता पुलिस को ट्रांसफर हो गया। नौबस्ता पुलिस ने लोकेशन और सीडीआर की मदद से फरार आरोपियों के यहां गुुरुवार रात दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को पुलिस ने उठाया है। इसमें से एक ठेकेदार और दूसरा दलाल है। दलाल प्राॅपर्टी के काम से जुड़ा है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि कुछ लोगाें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जिनमें से दो आरोपियों के अन्य शिकायतों में लगे आरोपों में शामिल होने की संभावना है। दोनों से पूछताछ चल रही है।