{"_id":"6a74f4137d9c65ac560aa654","slug":"police-personnel-trained-to-search-for-digital-evidence-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1611431-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिसकर्मियों को सिखाया डिजिटल साक्ष्य तलाशना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिसकर्मियों को सिखाया डिजिटल साक्ष्य तलाशना
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में कमिश्नरी पुलिस के साइबर सेल के 50 पुलिसकर्मियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें उन्हें साइबर हाइजीन, डेटा सुरक्षा समेत अन्य विषयों पर पारंगत किया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें डिजिटल साक्ष्य तलाशना, विशेष तरह के अपराध की जांच करना सिखाया। यह आयोजन संस्थान के सी3आई हब में हुआ।
आईआईटी के विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों से साक्ष्य एकत्रित करने का तरीका समझाया। उनकी जांच करना सिखाया। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर हाइजीन के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराध लगातार नए रूप ले रहे हैं, ऐसे में पुलिस को नवीनतम तकनीकों और रणनीतियों से अपडेट रखना बेहद आवश्यक है।