फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police orders flouted throughout the day, victory processions held till night, report on 200 including three c

Kanpur: दिनभर उड़ी पुलिस के आदेश की धज्जियां, रात तक निकले विजय जुलूस, तीन पार्षद समेत 200 पर रिपोर्ट

Sun, 14 May 2023 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 12:24 PM IST
सार

Kanpur Nikay Chunav: मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकालने पर कमिश्नरी पुलिस तीन पार्षद समेत दो सौ से ज्यादा पर एफआईआर दर्ज की है। सयुंक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर विजय जुलूस निकालने की जानकारी मिली है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police orders flouted throughout the day, victory processions held till night, report on 200 including three c
विजयी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चुनाव जीतने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए विजय जुलूस निकालने पर कमिश्नरी पुलिस ने तीन नव निर्वाचित पार्षदों और उनके समर्थकों पर कार्रवाई की है। वार्ड 45 बर्रा से जीती रेनू अर्पित यादव, उनके पति अर्पित यादव और 80-90 समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।

विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर 110 कर्नलगंज से जीते नौशाद कालिया और उनके 50-60 समर्थकों ने नीची सड़क छोटे मिया का हाता के रास्ते जुलूस निकाला। इसके अलावा नवाबगंज में वार्ड 43 से जीते बीजेपी के राज किशोर यादव व उनके 60 समर्थकों ने कंपनीबाग से चिड़ियाघर की ओर विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

हालांकि सोशल मीडिया पर विजय जुलूसों की जानकारी वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई की गई। सभी के खिलाफ पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रात तक निकले विजय जुलूस
बता दें कि नगर निकाय चुनाव के मतों की गणना शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुई। 11 बजे से परिणाम आने शुरू हो गए लेकिन कमिश्नरी पुलिस की ओर से विजय जुलूस निकालने और आतिशबाजी पर रोक के आदेश की दिनभर धज्जियां उड़ती रही।

गाजे-बाजे के साथ क्षेत्रों में पहुंचे प्रत्याशी
कमिश्नरी पुलिस की ओर से सभी थाना प्रभारियों को विजय जुलूस और आतिशबाजी न होना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। हालांकि इस आदेश के बावजूद 11 बजे से शाम सात बजे तक बड़ी संख्या में जीते हुए पार्षद प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ अपने क्षेत्रों में पहुंचे और वहां भी मतदाताओं से मुलाकात करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed