{"_id":"699232172d1ef6269304df72","slug":"police-officer-beaten-up-for-stopping-people-from-drinking-on-the-road-one-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-141762-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दरोगा को पीटा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दरोगा को पीटा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने दरोगा को पीट दिया। दरोगा की कार पर पथराव भी किया जिससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
बर्रा थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार सेन ने बताया कि शनिवार देर रात वह अकेले निजी कार से क्षेत्र में गश्त करने निकले। थाने से मुख्य सड़क पर पहुंचने के दौरान ठेके के बाहर दो युवक सड़क पर बैठकर शराब पीते और हुड़दंग करते दिखे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते देख उन्होंने गाड़ी रोकी और दोनों को वहां से हटने की हिदायत दी। दरोगा के अनुसार समझाने पर युवक भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। जब वह स्थिति संभालने के लिए उनके करीब पहुंचे तो दोनों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने पास पड़ी ईंट उठाकर उनकी ओर फेंकी जो उनके सिर को छूते हुए निकल गई।
अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और खुद को बचाते हुए पीछे हटे। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। दरोगा ने थाने में सहयोगियों को सूचना दी तो थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उनमें से एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन
बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा आठ, वरुण विहार निवासी संकल्प विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके दूसरे साथी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।