फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police obtain screenshots; funds found in accounts.

Kanpur News: पुलिस के हाथ लगे स्क्रीनशॉट, खातों में मिले रुपये

Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police obtain screenshots; funds found in accounts.
कानपुर। बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने के मामले में पुलिस को कुछ स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस उन स्क्रीनशॉट की फॉरेंसिंक जांच कराएगी। इसके अलावा पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो के बदले में आरोपी यूपीआई के माध्यम से रकम मंगाते थे। पुलिस ने धाराओं की वजह से तीनों आरोपियों का 151 में चालान कर छोड़ दिया है। हालांकि, उनके मोबाइल कब्जे में रखे हैं। पुलिस का कहना है कि इन मोबाइलों से खरीदारों के नाम और नंबरों की सूची तैयार की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय गुमशुदा एवं शोषित बालक केंद्र (एनसीएमईसी) की ओर से राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल भेजी गई शिकायत के बाद हरकत में आई साइबर क्राइम टीम ने चकेरी पुलिस के साथ दबिश देकर तीन लोगों चकेरी नई बस्ती निवासी मोहम्मद उवैश, सैय्यद शारान और आकिब खान को गिरफ्तार किया था। इनके पास से मोबाइल और सिम बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार तीनों इंस्टाग्राम से बच्चों के अश्लील वीडियो और उनकी क्लिप अपने ग्राहकों को बेचते थे। सूत्रों के अनुसार जांच में अश्लील वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट मिले हैं जिन्हें प्ले कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में दोनों के बैंक खातों में 40 से 50 हजार रुपये होने की जानकारी मिल रही है। कुछ और खाते भी सामने आ सकते हैं। इसके अलावा वीडियो खरीदने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। वीडियो बेचने वालों की तरह खरीदने वाले भी अपराध की श्रेणी में आते हैं। एडीसीपी शिवा सिंह का कहना है कि मामला संवेदनशील है। लिहाजा गंभीरता से जांच की जा रही है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed