{"_id":"5c461eecbdec221239760f6f","slug":"police-man-beaten-by-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दरोगा के जड़ा तमाचा, बोली ऐसी वैसी हरकतें कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने दरोगा के जड़ा तमाचा, बोली ऐसी वैसी हरकतें कर रहा था
Tue, 22 Jan 2019 01:05 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के बर्रा-आठ में चोरी के मामले में परिचित की पैरवी करने पहुंचे नजीराबाद थाने के प्रशिक्षु दरोगा मनोज कुमार बाजपेई ने विवाद के दौरान युवती को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज परिजनों ने युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दरोगा को घेर लिया और हाथापाई की।
दरोगा ने खुद को बचाने के एक युवक के हाथ में काट लिया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए थाने में पंचायत चली। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की हैं। बर्रा-आठ में एक एकाउंटेंट परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। 17 जनवरी को मकान मालिक ने एकाउंटेंट और उनकी पत्नी पर डेढ़ लाख की चोरी करने का आरोप लगाया था।
मालिक ने एकाउंटेंट के घर की तलाशी ली और वहां से मिले 66 हजार रुपयों में अपना दावा किया। इधर, एकाउंटेंट ने मकान मालिक व उनके बेटों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। इस मामले में रविवार देर रात एकाउंटेंट की पैरवी में प्रशिक्षु दरोगा मनोज कुमार गए थे। वहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसएसआई राम खिलाड़ी ने बताया कि मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।