{"_id":"627fa9ee59d1677dfa3df172","slug":"police-maarpeet-barat-kanpur-news-knp6966674186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद दूल्हन को छोड़कर दूल्हा बारातियों संग लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद दूल्हन को छोड़कर दूल्हा बारातियों संग लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। बरात की विदाई के वक्त ट्रक पर दहेज का सामान लादने को लेकर वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दूल्हे व उसके कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन के रिश्तेदार की जमकर पिटाई कर दी और दुल्हन को विदा कराए बगैर ही बरात लेकर लौट गए।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव के विनोद गोस्वामी की बेटी रूबी की शादी औंग स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से थी।
बरात जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव से आई थी। शनिवार की सुबह विदाई के समय दहेज का सामान गाड़ी में लादने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हे बृजेंद्र गोस्वामी ने अपने बहनोई ललित व देवेंद्र के साथ मिलकर दुल्हन के रिश्तेदार नवनीत निवासी पधारा की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद बरात दुल्हन को बिना विदा कराए ही लौट गई। दहेज का सामान भी गेस्ट हाउस में रखा रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिसने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने समझौते के तमाम प्रयास किए लेकिन लड़के वाले नहीं माने।
विज्ञापन
दूल्हे के रिश्तेदार पुलिस में हैं, उनकी शह पर ही सारा बवाल हुआ है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया घायल के भाई पुनीत गोस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।