फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police lodged a report against BJP leader and sent to jail

यूपी: पुलिस ने लाठियां पटक भाजपाइयों को खदेड़ा, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा

Thu, 14 Nov 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Police lodged a report against BJP leader and sent to jail
यूपी पुलिस
औरैया के फफूंद में बुधवार की रात एक सटोरिये को पकड़ने पर पुलिस व एक भाजपा नेता में बहस हो गई। इस पर पुलिस ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। इससे खफा भाजपा नेता के समर्थक थाने पहुंच गए। बात बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए सभी को थाने से बाहर खदेड़ा।
विज्ञापन


भाजपा नेता को थाने में ही बैठा लिया। यहीं नहीं पुलिस थाने के बाहर खड़े दो युवकों को भी पकड़ लाई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खदेड़ने के दौरान एक फायर भी किया। बाद में पुलिस ने भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
  •  

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे कस्बे में सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक व्यक्ति को थाने के एक दरोगा व कुछ सिपाही उठा लाए। इसको लेकर कस्बा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व दिबियापुर विधानसभा प्रभारी राजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ रानू थाने पहुंचे और मामले की जानकारी की।

इस बीच उनकी पुलिस से बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर पुलिस ने राजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ रानू की पिटाई की और थाने में बैठा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता के समर्थक थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को थाने से खदेड़ा।

 

भाजपा नेता के समर्थकों को खदेड़ने के बाद थाने के बाहर मौजूद दो युवकों को पुलिस ने बैठा लिया, हालांकि उन्हें अगले दिन सुबह छोड़ दिया गया। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात में भाजपा नेता राजेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी भी कुछ महिलाओं के साथ थाने पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अपने पति से नहीं मिलने दिया।

उधर, माहौल खराब होने की आशंका से पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर किसी अन्य थाने में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पुलिस सटोरियों को पकड़ने गई थी। इस पर पुलिस से अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। कोई फायर नहीं हुआ है।

इस मामले में आशुतोष तिवारी पुत्र शंकर तिवारी निवासी तिवारियान थाना फफूंद, राजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ रानू पुत्र स्व. सुरेश चन्द्र निवासी कायस्थान थाना फफूंद, राहुल बाजपेई व तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, सटोरिये से मौके पर 9630 रुपये तथा तलाशी में 3000 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed