{"_id":"5dce9ea58ebc3e54f314537a","slug":"police-inspector-running-for-65-km-on-forced-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जबरन ट्रांसफर पर दरोगा ने लगाई 65 किलोमीटर की दौड़, चंबल के बीहड़ों में बेहोश होकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जबरन ट्रांसफर पर दरोगा ने लगाई 65 किलोमीटर की दौड़, चंबल के बीहड़ों में बेहोश होकर गिरा
Fri, 15 Nov 2019 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की हालत बिगड़ने पर लोगों ने की मदद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में एक दरोगा ने जबरन ट्रांसफर होने पर जो किया उसे करने से पहले लोग सौ बार सोचते पर इन जनाब ने बिना सोचे समझे 65 किलोमीटर का सफर विरोध के चलते दौड़ कर पूरा करना चाहा। चंबल के बीहड़ों में इनका हौसला टूट गया और बेहोश होकर 40 किलोमीटर पर ही गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अब दरोगा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इटावा पुलिस लाइन के आर आई के द्वारा थाना बिठौली रवानगी होने से नाराज दरोगा ने विरोध का अजीब तरीका निकाला।
विज्ञापन
थाना बिठौली 65 किलोमीटर दौड़ का कर जाने का फैसला किया। सुबह 9 बजे से इटावा पुलिस लाइन से दौड़ना शुरू करने के बाद 45 किलोमीटर दूर चंबल के बीहड़ में हनुमंतपुरा में बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची थाने बिठौली की पुलिस ने पुलिस जीप से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दरोगा को गंभीर हालत में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दरोगा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है लेकिन बड़ा सवाल मुख्यालय के आला अधिकारियों को सुबह से ही जानकारी होने के बाद भी दरोगा को रोक क्यों नही गया। जबकि इस बीच रास्ते मे 5 से ज्यादा थाने मिले लेकिन कहीं दारोगा जी को इस अजीब हरकत के लिए रोका नही गया। दरोगा विजय प्रताप का कहना है कि पुलिस लाइन से आर आई ने जबरदस्ती ट्रांसफर कर दिया था। इसलिए उन्होंने थाने दौड़कर जाने का फैसला किया।