फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police inspector family threats a girl victim

दुष्कर्म के बाद दरोगा के परिवार ने युवती को दी धमकी, फोन कॉल की रिकॉर्डिंग से सच आया सामने

Thu, 09 May 2019 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
police inspector family threats a girl victim
यूपी पुलिस फाइल फोटो
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा उदय प्रताप यादव के परिजन पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग सौंपी है। करीब छह साल पहले 2013 में उदय प्रताप यादव सचेंडी एसओ था।
विज्ञापन


चेन लूट की एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची एक युवती से उसके प्रेम प्रसंग हो गए थे। उदय ने उससे शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। दबाव बनाने पर उससे भी शादी कर ली। पता चलने पर युवती ने 2016 में उदय के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उदय उस वक्त नवाबगंज एसओ था। बीते शनिवार को उदय ने कोर्ट में सरेंडर किया और जेल में है। युवती के मुताबिक, दरोगा के मामा का बेटा समेत अन्य परिजन फोन पर उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। केस वापस लेने को कह रहे हैं। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसएसपी को मामले की जांच कर धमकी देने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed