{"_id":"5c46066dbdec22736f4a7134","slug":"police-found-head-constable-body-in-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर खड़े होकर कॉल करती रही बेटी, अंदर पड़ा था पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर खड़े होकर कॉल करती रही बेटी, अंदर पड़ा था पिता का शव
Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
gaurav gaurav
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
परिजन एवं मृतक सिपाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले की कस्बा चौकी में तैनात इटावा निवासी हेड कांस्टेबल सोमवार दोपहर आवास में बेसुध मिला। साथी पुलिसकर्मी उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदोई में रहकर पढ़ाई कर रहीं मृतक की ममेरी भतीजियों ने बताया कि वह हार्ट का मरीज था।
कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल विमलेश यादव (40) पुत्र बाबूराम यादव निवासी नवलपुरा सैफई जिला इटावा कोतवाली परिसर में बने आवास में रहते थे। सोमवार दोपहर हरदोई में रहकर पढ़ाई कर रहीं उनकी ममेरी भतीजी रंजू यादव व आरती उनसे मिलने आवास पर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दोनों ने विमलेश के मोबाइल पर कॉल की तो वह भी रिसीव नहीं हुई। दोनों ने इसकी जानकारी कोतवाली स्टाफ को दी।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आवास का दरवाजा तोड़ दिया
घटना की जानकारी देते परिजन
जिस पर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आवास का दरवाजा तोड़ दिया। बिस्तर पर विमलेश बेसुध पड़ा था। पुलिसकर्मी उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ हरियावां शैलेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी इटावा में रहने वाले विमलेश के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विमलेश के परिवार में उनकी पत्नी गुड्डी, बेटा अभिषेक व आशू और बेटी सपना है। दोपहर में एएसपी पिश्चिमी त्रिगुुण विसेन ने सीएचसी पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।
सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विमलेश लगभग एक साल से यहां तैनात थे। हाल ही में उनकी हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नति हुई थी। बताया कि विमलेश की ड्यूटी मंगलवार को वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री रैली की सुरक्षा में लगाई गई थी। सोमवार सुबह उन्हें वाराणसी के लिए रवाना होना था। रविवार शाम ही उन्होंने कोतवाली में रवानगी दर्ज करा ली थी। विमलेश ड्यूटी पर चले गए होंगे यही सोचकर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके आवास से बाहर न निकलने पर ध्यान नहीं दिया।