{"_id":"5e57c8398ebc3ef3b42ef781","slug":"police-did-not-listen-to-the-complaint-then-the-woman-harassed-by-molestation-hanged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो छेडख़ानी से परेशान महिला ने फांसी लगाई, ससुर की तहरीर पर लिखा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो छेडख़ानी से परेशान महिला ने फांसी लगाई, ससुर की तहरीर पर लिखा मुकदमा
Thu, 27 Feb 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज के तालग्राम में एंटी रोमियो टीम समेत महिला उत्पीडऩ के मामलों का निस्तारण करने का दावा करने वाली पुलिस की पोल खुल गई। एक महिला ने युवक की छेडख़ानी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों के समय पर देख लेने पर उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया।
यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं, महिला की तहरीर पर कार्रवाई न करने वाली पुलिस ने इस घटना के बाद ससुर की तहरीर पर आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति गैरप्रांत में काम करता है। महिला बच्चों व सास-ससुर के साथ घर पर रहती है।

22 फरवरी कुढरा गांव के युवक शैलेंद्र उर्फ शैलेश पुत्र जयकरन ने घर के अंदर घुस कर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने युवक को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की। गुरुवार सुबह युवक महिला के घर पहुंचा और जान से मार देनी की धमकी दी।
इससे क्षुब्ध महिला ने कमरे में फांसी लगा ली। बेटियों की चीख पुकार के बाद परिजनों ने फंदे से उतारा और सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर तलाश शुरूकर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया तुरंत कार्रवाई की गई है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।