फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police cutting wrong challan in Hamirpur

पुलिस का अनोखा कारनामा: कार चालक पर हेलमेट न पहनने व बाइक सवार पर सीट बेल्ट न लगाने का काटा चालान

Mon, 14 Nov 2022 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

हमीरपुर में यातायात नियमों का पालन ना करने वालों का बड़े पैमाने पर चालान भी किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक पर हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया। वहीं बाइक सवार पर सीट बेल्ट न लगाने का चालान काटा। इस मामले में पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
Police cutting wrong challan in Hamirpur
हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले की पुलिस अपने कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। कुरारा पुलिस के बिना हेलमेट कार चलाने और बिना सीटबेल्ट के बाइक चलाने का मामला भी सुर्खियों में है। जिसमें पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हो रही है। पुलिस इन दिनों यातायात माह मना रही है, जिसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में सुबह, शाम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन ना करने वालों का बड़े पैमाने पर चालान भी किया जा रहा है। वहीं कुछ थाना क्षेत्रों में पुलिस कारगुजारी दिखाते हुए उलटे सीधे चालान करने में लगी है। कुरारा थाने में तैनात दरोगा देवीदीन ने विनय कुमार दुबे का एक हजार रुपये का चालान हेलमेट ना पहनने पर किया है, जबकि विनय कुमार की जिस गाडी का चालान किया गया है वह कार है।
विज्ञापन


इस मामले में जब दरोगा देवीदीन से बात की गई तो इन्होंने इसे क्लारिकल मिस्टेक बताया है। कुरारा थाने में तैनात दरोगा तीरथराज पांडे ने भी एक मनमानी चालान किया है। दरोगा ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए बिना सीट बेल्ट के बाइक चलाने का एक हजार रुपये का चालान कर दिया है। चलान में वाहन की फोटो भी अपलोड नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्वामी लखन सिंह जालौन जिले का रहने वाला है। जो अपनी बाइक से कुरारा होते हुए जालौन जा रहा था। इन दोनों अनोखे चालान पर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों चालानों के निरस्तीकारण की कार्रवाही की जा रही है और दोषी दरोगाओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed