फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable body found in police station

थाने की रसोई में मिला था सिपाही का शव, चौकी इंचार्ज बना हत्या का आरोपी

Sun, 20 Jan 2019 11:18 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 20 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
police constable body found in police station
डेमो पिक
कानपुर देहात जिले के बाघपुर पुलिस चौकी में सिपाही की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रताड़ित करने और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी राधेश्याम ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर भी कर दिया है। पोस्टमार्टम में सिपाही माथे पर ब्लैक स्पाट और गोली सिर में फंसी मिली।
विज्ञापन


शिवली कोतवाली की बाघपुर चौकी की रसोई में शनिवार को सिपाही महेंद्र पाल वर्मा (44) की चौकी प्रभारी केपी सिंह की निजी लाइसेंसी पिस्टल से मौत हो गई थी। रविवार को सिपाही की पत्नी प्रीति देवी निवासी 112 के ब्लाक यशोदा नगर ने चौकी प्रभारी के खिलाफ, गाली-गलौज, प्रताड़ित करने और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


प्रीति ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज महेंद्र से बेगार कराते थे और मना करने पर गाली गलौज कर प्रताड़ित करते थे। जरूरी काम होने पर भी छुट्टी नहीं देते थे। फोन पर बातचीत में पति चौकी इंचार्ज के प्रताड़ित करने का जिक्र करते थे। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सूत्रों के अनुसार गोली सिपाही के सिर में फंसी थी और माथे पर ब्लैक स्पाट मिला है। सटाकर गोली मारने के कारण ही सिर में फंस गई थी। एसपी राधेश्याम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed