Kanpur: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में खुली नागरिक सेवा हेल्प डेस्क, शस्त्र लाइसेंस और पासपोर्ट समेत होंगे ये काम
पुलिस विभाग में शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट या चरित्र सत्यापन आदि काम तय समय में होंगे। दरअसल, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में नागरिक सेवा हेल्प डेस्क खुल गई है। इसके लिए लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों की भी समस्याओं का निराकरण भी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पुलिस विभाग में शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट या चरित्र सत्यापन आदि कामों के लिए डेस्क की स्थापना की गई है। एक ही छत के नीचे तय समयावधि में अब काम होंगे। नागरिक सेवा हेल्प डेस्क के लिए सीयूजी नंबर भी जारी किया जा रहा है, जो कि वन स्टॉप सेंटर की तर्ज पर काम करेगा।
वह सीयूजी नंबर 7839863489 है। इस नंबर पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या सेवा संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पुलिसकर्मियों की भी समस्याओं का निराकरण होगा। फिर चाहे वह वेतन विसंगति, चिकित्सा अवकाश, जीवन रक्षक निधि, पेंशन प्रकरण, मृतक आश्रितों के भुगतान आदि कोई भी समस्या हो।
डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी ने बताया कि तय समय में काम न होने पर आम आदमी अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी कर सकते हैं। जिसके लिए प्रथम, द्वितीय अपीलीय अधिकारी भी तय हैं। यह पूरी व्यवस्था एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय एवं क्राइम आनंद कुलकर्णी की निगरानी में होगी।
नागरिक सेवा हेल्प डेस्क में ये मिलेगी सेवाएं
शस्त्र लाइसेंस आवेदन की जांच, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन, शिकायत प्रार्थना पत्र, अप्राकृतिक मृत्यु, दैवीय आपदा में मृत्यु, न्यायालय से प्राप्त तामीला, खोये पाये वस्तु की सूचना के संबंध में कार्यवाही, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चालान 34 पुलिस एक्ट, अग्निशमन द्वारा एनओसी, सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में, प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण, पटाखों के लाइसेंस के लिए अनापत्ति।
यूपी कॉप एप में नागरिक सुविधाएं भी
यूपी कॉप एप में अब नागरिकों से संबंधित कामों का लेखाजोखा भी मिलेगा। नागरिक शिकायत, चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विरोध, हड़ताल, किरायेदार सत्यापन की रिपोर्ट, घरेलू सहायता सत्यापन, जुलूस सहायता सत्यापन, जुलूस अनुरोध, फिल्म शूटिंग, कार्यक्रम/ प्रदर्शन निवेदन।