फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police commissioner system in Kanpur up, DCP imposes goonda act on 25 vicious criminals

कानपुर पुलिस कमिश्नरी: डीसीपी ने 25 शातिर अपराधियों पर लगाया गुंडा एक्ट, 563 लोगों को किया गया पाबंद

Mon, 12 Apr 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 03:28 PM IST
सार

- कमिश्नरी में पहली बार मजिस्ट्रेटी पावर का इस्तेमाल कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की 
- पंचायत चुनाव में अराजकता की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई 

विज्ञापन
police commissioner system in Kanpur up, DCP imposes goonda act on 25 vicious criminals
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पहली बार डीसीपी (पश्चिम) ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए 25 शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। सभी आरोपी नवाबगंज थाना क्षेत्र के हैं। पंचायत चुनाव में आशंका है कि ये शातिर गड़बड़ियां या अराजकता फैला सकते हैं।
विज्ञापन


इसलिए इन पर शिकंजा कसा है। सभी की निगरानी जारी है। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि परमियापुरवा निवासी राजीव निषाद उर्फ बउआ, नवीन सिंह, मैनावती मार्ग निवासी अंकित चौरसिया उर्फ मंटू, ख्योरा निवासी अमन पांडेय और ज्योरा के नीरज पर गुंडा एक्ट लगा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उजियारीपुरवा के मनीष सक्सेना, रोहित, सुनील, जगन्नाथ, बनियापुरवा के विष्णु निषाद, कुशाग्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, छोटेलाल, विनय, धीरज, दिव्यांशु, जितेंद्र मिश्रा, नीरज सिंह उर्फ बीरू, मनोज निषाद, विजय सिंह और रामबाबू पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


563 लोगों को किया गया पाबंद
नवाबगंज पुलिस ने गंगा कटरी के कई गांवों व पंचायत के क्षेत्र में आने वाले इलाकों के 563 लोगों को पाबंद किया है। सभी को दो से पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर पाबंद किया है। अवैध शराब का कारोबार करने वाले 15 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा वांछित 56 आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है। 

अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे जो भी लोग होेंगे उन पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। चुनाव में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed