फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught fake inspector in Orai after another encounter

UP: फर्जी दरोगा को पुलिस ने दोबारा मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में लगी गोली; चमका देकर पुलिस अभिरक्षा से भागा था

Thu, 16 Nov 2023 11:21 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Nov 2023 11:21 PM IST
सार

Orai News: सोमवार को आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया था।

विज्ञापन
Police caught fake inspector in Orai after another encounter
मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में छह दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए फर्जी दरोगा को पुलिस ने कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से वह सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में लगे दो सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया था। जानकारी के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ की उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया था।

विज्ञापन

गुरुवार को एसओजी सर्विलांस व कुठौंद पुलिस ने मुठभेड़ में उसके दूसरे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा-कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रामपुरा थाना के जगम्मनपुर निवासी जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र फर्जी एसओजी व एसटीएफ का दारोगा बनकर लोगों के साथ लूटपाट करता था।
विज्ञापन

वह औरैया का वांछित अपराधी था, 10 नंवबर को एसओजी सर्विलांस और उरई कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र व उसके साथी गजेंद्र को पुलिस मुठभेड़ में राहिया के पास से गिरफ्तार किया था। फायरिंग में जितेंद्र के दाएं पैर में गोली लग जाने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे कानपुर के हैलट के लिए रेफर कर दिया गया था। हैलट में उसका इलाज चल रहा था। उसकी निगरानी के लिए सिपाही दीपेंद्र और तेज सिंह को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया था। गुरुवार की शाम एसओजी, सर्विलांस और कुठौंद थाना पुलिस को जानकारी मिली कि जितेंद्र बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर गोरा मोड़ के पास खड़ा है।

जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, बदमाश ने खुद को घिरता देख तमंचे से पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके बाएं पैर पर गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को उसके पास से तमंचा व कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed