फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught Brothel in Hotel Royal Galaxy located on Mall Road in Feelkhana Kanpur

Video: होटल में चल रहा था देह व्यापार, अंदर घुसते ही सबकी शर्म से झुक गईं नजरें, तीन कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 10:34 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि होटल के लाइसेंस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। इसके साथ ही इसे सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके से  भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
Police caught Brothel in Hotel Royal Galaxy located on Mall Road in Feelkhana Kanpur
कानपुर में होटल में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में बुधवार को पुलिस को छापे के दौरान सेक्स रैकेट संचालित मिला। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल मालिक, दो दलाल (एक महिला), एक ग्राहक शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसपर उन्होंने फीलखाना पुलिस फोर्स के साथ बुधवार दोपहर होटल में छापा मारा। मौके से तीन कॉलगर्ल, दो सौदा कराने वाले दलाल और दो ग्राहक मिले।

आरोपियों की पहचान होटल मालिक अश्विनी गुप्ता उर्फ अंशु, दलाल शुक्लागंज निवासी दयाशंकर तिवारी, दलाल किदवईनगर निवासी पूजा दुबे, होटल कर्मचारी रामकिशन गौतम व ग्राहक जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन

साथ ही नौ मोबाइल फोन और 2400 रुपये बरामद किए। एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि होटल के लाइसेंस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। इसके साथ ही इसे सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed