फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police came on back foot after audio-video went viral filed report after denying the firing incident

Kanpur: ऑडियो-वीडियो वायरल होने पर बैकफुट में आई पुलिस, फायरिंग की घटना से मुकरने के बाद दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 15 Feb 2025 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:40 PM IST
सार

Kanpur News: दुर्जनपुर निवासी अधिवक्ता विशाल वर्मा ने एक ऑडियो वारयल कर खुद की जान को खतरा बताते हुते बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Police came on back foot after audio-video went viral filed report after denying the firing incident
बिधून में फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विवादित जमीन की पैमाइश करने के दौरान गुरुवार दोपहर दो पक्षों विवाद के हुई फायरिंग की घटना से इन्कार करने वाली बिधनू पुलिस एक आडियो और वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन

बिधनू के जामू में गुरुवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम एक विवादित जमीन की पैमाइश के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई थी। कंट्रोलरूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर फायरिंग की घटना से इन्कार कर दिया था। शुक्रवार को घटना एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ एक आडियो भी वायरल हुआ है। आडियो और वीडियो वायरल होने के बाद बिधनू थाना पुलिस बैक फुट पर आ गई।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने दुर्जनपुर गांव निवासी अधिवक्ता विशाल वर्मा की तहरीर पर उनके और भाई अधिवक्ता सौरभ वर्मा पर फायरिंग करने के आरोप पर जामू गांव निवासी अनुराग सिंह, महेंद्र सिंह, लालू और एक अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों पक्षों में यह है विवाद
जामू गांव निवासी जगदेव परिहार, अनुराग, रामप्रताप, कृष्ण गोपाल परिहार, लालू, महेंद्र की जमीन को करीब तीन वर्ष पहले दुर्जनपुर निवासी एडवोकेट विशाल वर्मा ने खरीदा था। बेची गई जमीन के पैसों के लेनदेन में दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पिछले तीन वर्षों में छह से ज्यादा मामले दर्ज कराए है।

वायरल ऑडियो
दुर्जनपुर निवासी अधिवक्ता विशाल वर्मा ने एक ऑडियो वारयल कर खुद की जान को खतरा बताते हुते बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑडियो में विशाल वर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब बिधनू थाने में खुद के ऊपर हुई फायरिंग की घटना की तहरीर देने गए थे। उसी दौरान थाने के बाहर फायरिंग करने वाले अनुराग सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ नीले रंग की बाइक में देखे गए। मेरी कभी भी हत्या हो सकती है। मेरी हत्या की जिम्मेदारी बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और इनकी गलत सूचना एसीपी घाटमपुर को देने से दोनों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed