फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police beaten after mortgage at auraiya

बंधक बनाकर सिपाहियों को पीटा, छुड़ाने के लिए गांव में पहुंचा फोर्स

Sun, 27 Aug 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
police beaten after mortgage at auraiya
डेमो

मारपीट के मामले में जांच करने गए दो सिपाहियों को शनिवार रात आरोपियों व उनके परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा। जान बचाकर भागे सिपाही ने कोतवाली ने सूचना दी। गांव में फोर्स पहुंचा और बंधक सिपाही को मुक्त कराया। पुलिस ने 11 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार हैं। 

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव पुर्वा चंदेल निवासी रेहाना ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी कि उसे गांव के कुछ लोगों ने पीटा है। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो रेहाना रात करीब दस बजे फिर चौकी गई। इस पर महिला के साथ चौकी के दो सिपाही प्रमोद व धनोज गांव पहुंचे। आरोपी के बारे में सिपाही पूछताछ कर रहे थे। तभी पुलिस को देख वहां खड़े आरोपी, उसके परिजन व साथियों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। सिपाहियों ने भागे का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायर करते हुए दोनों सिपाहियों को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन

 

सभी ने सिपाहियों को लाठी डंडों से पीटा। सिपाही धनोज को कमरे में बंद कर दिया। इस बीच प्रमोद मौके से भागकर खेतों की तरफ जाकर छुप गया। मगर हमलावरों ने खेत पर भी उसे पीटा। किसी तरह प्रमोद पास के गांव हैदरपुर पहुंचा और ग्रामीण के मोबाइल से कोतवाली में सूचना दी। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंच गई। इधर, फोर्स को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। पुलिस ने कमरे में बंद सिपाही धनोज को मुक्त कराया। दोनों घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोतवाली पुलिस ने सिपाही प्रमोद कुमार की तहरीर पर मुन्नू पुत्र नूर मोहम्मद, आमिर पुत्र मुन्ना खां, शाहरुख पुत्र हमीद अली, संजय पुत्र हमीद खां, चांद खां पुत्र सत्तार, हमीद पुत्र नूर मोहम्मद, रसूलन पत्नी हमीद, सुहाना पत्नी संजय, नसरीन पत्नी इरफान, तौफ ीकन पत्नी मुन्नू, सरवरी पत्नी सेखा, सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज  किया है। पुलिस ने दबिश देकर आमिर, रसूलन, सुहाना, व नसरीन को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।


- 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार, अन्य फरार  
- खेत में जान बचाकर भागे एक सिपाही ने दी कोतवाली को सूचना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed