{"_id":"5eb793b98ebc3e904d5889bf","slug":"police-beat-up-the-sweeper-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: ड्यूटी से लौट रहे सफाईकर्मी पर पुलिस का टूटा कहर, बेवजह डंडों से पीटा, बेमियादी हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: ड्यूटी से लौट रहे सफाईकर्मी पर पुलिस का टूटा कहर, बेवजह डंडों से पीटा, बेमियादी हड़ताल का एलान
Sun, 10 May 2020 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
बांदा जिले के नरैनी में ड्यूटी कर वापस जा रहे पासधारक सफाईकर्मी को पुलिस द्वारा पीट दिए जाने से नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मी भड़क उठे हैं। बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया है। पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में सिपाहियों ने सफाईकर्मियों को डंडों से बुरी तरह पीटा।
नगर पंचायत के सफाई कर्मी तीरथ प्रसाद शुक्रवार को अतर्रा मार्ग पर बशीर चौराहा के पास सफाई कर्मी वापस घर जा रहा था। यह इलाका हॉटस्पॉट है। यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। तीरथ ने अपना परिचय दिया और बताया कि ड्यूटी करके जा रहा है। अपना पास भी दिखाया।
सफाईकर्मी के मुताबिक इसके बाद भी पुलिस कर्मियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घटना से खफा नगर पंचायत के लगभग 50 कर्मचारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन देकर कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में यह घटना हुई। सफाईकर्मी को हाथ और कमर में चोट आई है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ मारपीट ठीक नहीं है। इस बारे में उन्होंने कोतवाली प्रभारी से जवाब मांगा है। उधर, अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि सफाईकर्मी कार्रवाई की मांग लेकर अड़े हैं। समझाने पर भी नहीं माने।