{"_id":"5ce975fdbdec220779075af5","slug":"police-arrested-two-women-selling-restricted-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना से मचा हड़कंप, दो महिलाएं गिरफ्तार, पांच लोग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना से मचा हड़कंप, दो महिलाएं गिरफ्तार, पांच लोग फरार
Sat, 25 May 2019 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में एक मोहल्ले में प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस बेचती दो महिलाओं सहित मौके से 55 किलो प्रतिबंधित बरामद किया। पांच लोग, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं, भाग गए। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मांस के सैंपल को मथुरा भेजा है।
शनिवार को सुबह कस्बा इंचार्ज एसआई अमित राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में लाड़ली पत्नी अबरार के घर में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। कस्बा इंचार्ज ने फोर्स के साथ मकान में छापा मारा। लाड़ली व आफरीन पुत्री नासिर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सहाना पत्नी खलील, इमराना पत्नी शाहिद, शोएब पुत्र खलील, रूबी पुत्री मजीद खां, सोनू पुत्र इकबाल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 55 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।