फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested seven more attackers in Bilhaur case, search for others continues, 19 arrests have already been made

बिल्हौर कांड: सात और हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पहले हो चुकी हैं 19 गिरफ्तारियां

Tue, 19 Jul 2022 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Jul 2022 07:31 PM IST
सार

महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार की रात बवाल और दो भाइयों को घायल करने का मामला। 19 लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है और बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Police arrested seven more attackers in Bilhaur case, search for others continues, 19 arrests have already been made
पुलिस हिरासत में हमला करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानुपर में बिल्हौर के महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात बवाल और दो सगे भाइयों को घेरकर लोहे की राड, लाठी-डंडे, छुरा व सरिया से हमलाकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात और हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में 19 लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले में पंत नगर मोहल्ला निवासी सगे भाई प्रथम कुमार और राहुल पर कुछ बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। दोनों को षडयंत्र के तहत घेरकर जानलेवा हमला किया गया था। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।  प्रथम कुमार व राहुल के पिता मोहर सिंह ने 16 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही 19 शरारती तत्वों को दबोच लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने वैष्णो नगर मोहल्ला निवासी मतीन व नदीम, सरदार पटेल नगर मोहल्ला निवासी शहकार, चंद्रशेखर आजाद नगर मोहल्ला निवासी सोहेल अहमद, देवहा गांव निवासी कासिम, फैयाज मोहल्ला निवासी शहनबाज उर्फ शानू व राजीव नगर सैयदवाड़ा निवासी सोहेल को गिरफ्तार किया। बाकी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम पल-पल की जानकारी ले रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

छुरा लेकर आए थे कुछ हमलावर
महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार की रात दो सगे भाइयों प्रथम कुमार व राहुल पर हमलाकर घायल करने के मामले में पंतनगर मोहल्ला, भगत सिंह और महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले के घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि दोनों सगे भाइयों पर हमला करने आए कुछ लोग छुरा लिए हुए थे। वहीं, जानकारी मिली है कि घटना में शामिल कई आरोपी हेयर ड्रेसर की दुकान में काम करते हैं। घटना के समय सभी विशेष प्रकार के दस्ताने पहने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed