फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested four members of babuli kol gang

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस्यु बबुली कोल गैंग के चार डकैत गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 01:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four members of babuli kol gang
दस्यु बबुली कोल गैंग के चार डकैत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में बबुली कोल गैंग पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। एक के बाद कई डकैतों को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इस खूंखार गैंग की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को छिरिहा बांध के पास पहाड़ पर सती माता मंदिर के पास से गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस और बम भी मिले हैं। गिरफ्तार डकैतों में फूलचन्द्र पुत्र झल्ला कोल निवासी हरसेड थाना मझगवां जिला सतना, उमेश कोल पुत्र त्रिवेणी कोल निवासी बाबुपुर थाना मंझगवां जिला सतना, दीपक कुमार साहू पुत्र मनहरण साहू निवासी भौरा निवासी बेमेसराय छत्तीसगढ़, विजय कुमार कोल पुत्र दीनाप्रसाद कोल निवासी तिहाई थाना कोटर जिला सतना शामिल हैं। ये सभी डकैती डालने की योजना बना रहे थे। जिनको अवैध तमंचा, कारतूस एवं बम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed