{"_id":"5f148af594ea7051984db7f2","slug":"police-arrested-father-of-dacoit-babuli-kol-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डाकू बबुली कोल के पिता व 20 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: डाकू बबुली कोल के पिता व 20 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
Sun, 19 Jul 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
डाकू बबुली कोल के पिता को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल के पिता को मारकुंडी थाना पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार इस पर बीस हजार का इनाम है और पुलिस टीम पर फायरिंग करने समेत तीन मामले दर्ज हैं।
रविवार की सुबह मारकुंडी थाना के एसआई शेषमणि त्रिपाठी व बहिलपुरवा थाना के एसआई राधाकृष्ण तिवारी की संयुक्त टीमें मारकुण्डी से कर्वी जाने वाली सड़क के पास जंगलों में कांबिग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की डाकू रामचरन कोल जंगल के रास्ते कर्वी जाने की फि राक में है।
इस सूचना पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद जैसे ही एक ग्रामीण उधर से जाता दिखा तो पुलिस टीम ने दबिश देकर धर दबोचा। उसके पास से तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में नाम पता रामचरन कोल पुत्र मथुरा कोल निवासी सोसाइटी कोलान मजरा डोडामाफी बताया।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आईएस-262 गैंग के मुखिया मारे गये डकैत बबुली कोल का पिता है। वर्ष 2018 में गैंग के साथ मिलकर तीन बार पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है। वर्ष 2018 से ही लगातार फ रार चल रहा था। गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
ज्यादातर को नहीं पता कि बबुली का पिता भी डकैत था
कुख्यात डाकू बबुली कोल के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उसका पिता भी डाकू था और गैंग के साथ रहकर वारदात करता था, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। मारकुंडी व डोडामाफी के निवासियों का कहना है कि उन्हें तो इसकी जानकारी नहीं थी कि इसका पिता रामचरन भी गैंग के साथ रहता था।
इन ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने समय रहतेे ही इसे पकड़कर जेल भेज दिया। यह क्षेत्र के लिए अच्छा हुआ। इस संबंध में मारकुंडी थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि डाकू रामचरन बबुली गैंग में अस्थाई सदस्य था। कई बार गैंग से मुठभेड़ होने पर इसने गैंग को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इसके खिलाफ तीन मामले थाने में दर्ज हैं।