{"_id":"606cc5d68ebc3e8d3456220a","slug":"police-akbarpur-news-knp621971153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत करें मुखबिर तंत्र, अवैध शराब बिक्री पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत करें मुखबिर तंत्र, अवैध शराब बिक्री पर रखें नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। एसपी ने सोमवार की रात माती स्थित चुनाव कार्यालय के साथ पामा चौकी व भोगनीपुर, मूसानगर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को चुनाव के चलते सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को चिह्नित करने के लिए कहा।
एसपी केशव कुमार चौधरी ने सबसे पहले माती स्थित चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित हर काम को समय से पूरा करें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए। इसके बाद पामा चौकी निरीक्षण किया। पुलिस को मुखबिर तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।
कहा कि गांवों में अवैध शराब का कारोबार किसी भी हालत में न होने पाए। पंचायत चुनाव में अवैध शराब की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस को सतर्क रहने के साथ मुखबिर तंत्र मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने भोगनीपुर कोतवाली व मूसानगर थाने का निरीक्षण किया। दोनों जगह महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेख देखें। कहा कि कोविड से बचाव के लिए पुलिस कर्मी भी मास्क लगाने में लापरवाही न करें। सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाए। संवाद