फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

अपराध नियंत्रण में मदद करेगा पुलिस सहायता केंद्र

Thu, 17 Dec 2020 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
police
पुलिस सहायता केंद्र का पूजन कर शुभारंभ करते एसपी केशव कुमार चौधरी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को पुलिस सहायता केंद्र का एसपी ने शुभारंभ किया। सहायता केंद्र में बड़ी एलईडी लगाई गई है। इससे सीसीटीवी कैमरे जोड़े गए हैं। सहायता केंद्र के अंदर बैठकर चौराहे के चारों ओर निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

सहायता केंद्र का शुभारंभ करते एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि सहायता केंद्र में 24 घंटेे पुलिस मौजूद रहेगी। चौराहे के चारो तरफ सीसीटीवी लगे हैं। अपराध कर भागने वाले उसमें कैद हो जाएंगे। पुलिस को पहचान करने में बेहद आसानी रहेगी। पवन मोबाइल व एंटी रोमियो टीम पूरे दिन मुस्तैद रहेंगी। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि सहायता केंद्र कस्बे के अपराध नियंत्रण में बेहद मददगार साबित होगा। पौरोहित्य आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। एसपी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय, चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed